Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाविश्व नशा निरोधक दिवस के पर सार्थक और प्रेरणादायक नाटिका का मंचन...

विश्व नशा निरोधक दिवस के पर सार्थक और प्रेरणादायक नाटिका का मंचन हुआ

विदिशा : शुक्रवार, जून 27, 2025,

शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरईपुरा में विश्व नशा निरोधक दिवस के अवसर पर एक सार्थक और प्रेरणादायक नाटिका का मंचन किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री के सिंह ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राकेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्ति प्राचार्य श्री बलबीर सिंह तोमर रहे। उनके साथ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है जो नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाएं और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित नागरिकों ने भाग लिया। प्रभारी प्राचार्य महोदय श्री बलराम चैधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ आगे भी विद्यालय में आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन सुश्री फरहीन जहां ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं आसपास के नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular