विदिशा : शुक्रवार, जून 27, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में मानोरा मेला में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुगणो को आने जाने के संसाधनो में किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। एक भी ऐसी बस मार्ग पर संचालित ना हो जो परिवहन नियमो के तहत अनफिट है।
कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा के द्वारा शुक्रवार को मानोरा मेला मार्ग पर चलने वाले वाहनो का औचक निरीक्षण किया गया है। इस कार्यवाही के दौरान छह वाहन नियम विरूद्ध चलते पाए जाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। जिनमें से चार वाहनो से शमन शुल्क 31650 रूपए वसूला गया है जबकि शेष दो वाहन निराकरण की प्रत्यांशा में जप्त कर जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ हेतु रखे गए है। एक यात्री बस की फिटनेस की स्थिति सहीं नहीं पाए जाने पर उसका फिटनेश प्रमाण पत्र निरस्त किया गया है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि मानोरा मेला में यात्रियो को परिवहन करने वाले यात्री वाहन तथा लोड़िग वाहनो में यात्रियों को बैठाकर ले जाने वाहनो की भी जांच की गई है वहीं यात्री बसो मंें ओवर लोड़िग सवारी ना बैठाने तथा निर्धारित किराया ही लेेने के निर्देश संबंधित बस चालको को मौके पर दिए गए है।




