Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाधरती आबा योजना तहत शिविरो का आयोजन जारी

धरती आबा योजना तहत शिविरो का आयोजन जारी

विदिशा : गुरूवार, जून 26, 2025,

धरती आबा योजना के तहत विदिशा जिले के चिन्हित ग्रामो में विशेष शिविरो का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर 30 जून तक जारी रहेंगे। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की विशेष पहल पर गांवो में आयोजित होने वाले शिविरेा में स्वास्थ्य परीक्षण के विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। स्वास्थ्य उपचार केम्पो में एमएमयू में चिकित्सीय दल अधीनस्थ स्टाफो के साथ पहुंचकर सभी प्रकार की जांच कर रहे है जिसमें  स्किल सेल सहित अन्य भी शामिल है।

बासौदा विकासखण्ड के अम्बानगर में आयोजित शिविर में आज सूरज सिंह आदिवासी का स्किल सेल एनीमिया का परीक्षण चिकित्सको द्वारा किया गया है। इस शिविर में लक्ष्मी सहरिया पुत्री भोला का आधार कार्ड मौके पर बनाया गया इसी प्रकार शैलेन्द्र सहरिया को भी आधार कार्ड उक्त शिविर में प्रदाय किया गया है।

                कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने धरती आबा के तहत आयोजित होने वाले शिविरो के उद्धेश्यो की प्राप्ति के लिए ग्रामवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए है जिन ग्रामो में शिविर आयोजित होंगे उनमें राजस्व, जनपद, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, कृषि, लीड बैंक, भू-अभिलेख, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग सहित कुल 13 विभागो के अधिकारी हरेक शिविर में मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular