विदिशा : गुरूवार, जून 26, 2025,
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा में जिला स्तरीय पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक जून से 26 जून 2025 तक नशा निवारण कार्यक्रम के तहत विभिन्न शासकीय महा विद्यालय, विद्यालय, संस्था द्वारा नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, चित्रकला, मिनी मैराथन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई थी। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किये गये। उपस्थित अतिथियों द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशा से होने वाले नुकशान की प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, एस एटी आई कॉलेज के डायरेक्टर श्री वायके जैन, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री पंकज जैन, जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप सिंह रावत, प्राचार्य श्री के सिंह, मनो चिकित्सक डॉ. जगमोहन प्रजापति, ईश्वरी प्रजापति ब्रह्मकुमारी सपना दीदी, अध्यक्ष अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति श्रीमति इंदिरा शर्मा, एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।




