Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाकलेक्टर की पहल पर 90 वर्षीय गेंदाबाई को श्री हरिवृद्धाश्रम का सहारा...

कलेक्टर की पहल पर 90 वर्षीय गेंदाबाई को श्री हरिवृद्धाश्रम का सहारा मिला

विदिशा : गुरूवार, जून 26, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के संज्ञान में लाया गया कि नटेरन की 90 वर्षीय गेंदाबाई अत्यन्त दयनीय स्थिति में है उनके पुत्र छोड़कर चले गए है। वयोवृद्ध गेंदाबाई की देखभाल करने वाले पड़ोसियों ने मदद हेतु कलेक्टर से सम्पर्क किया था।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने वस्तुस्थिति को त्वरित संज्ञान में लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अविलम्ब ग्राम नटेरन भेजा और श्रीमती गेंदाबाई पति श्री मौजीलाल को विदिशा जिला मुख्यालय के श्री हरिवृद्धाश्रम में रखवाने के प्रबंध सुनिश्चित करवाए गए है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular