Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाजिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

विदिशा : गुरूवार, जून 26, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई थी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए उक्त सभी बिंदुओं पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समिति के अन्य सदस्य गणों द्वारा गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने बैठक में नशा मुक्ति के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की। नशा मुक्ति के लिए संदेशों का प्रसारण सहित विविध प्रकार की गतिविधियों, कार्यशालाओं इत्यादि के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने बालिका संप्रेक्षण गृह में रहने वाली बच्चियों के लिए गुणवत्ता पूर्ण भोजन, ठहरने की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य परीक्षण कराने सहित तमाम बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के संबंध में भी निर्देशित किया है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना तहत संपादित किये जा रहे कार्यों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पात्र बच्चे इस योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे इसके लिए जिन भी बच्चों के माता-पिता नहीं है उन बच्चों को चिन्हित कर इस योजना का लाभ दिलाया जाए। इस संबंध में उन्होंने खेल विभाग, शिक्षा विभाग और आईटीआई के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि उनके विभाग में दर्ज ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है उन्हें चिन्हित कर बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिल जाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो बच्चे 18 प्लस हो गए हैं उनको चिन्हित कर रोजगार स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उनका आईटीआई में प्रवेश दिलाया जाना भी आवश्यक है के कार्यों पर भी विशेष बल दिया है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों के संबंध में कहा कि इन बच्चों का आधार, सामग्र इत्यादि अवश्य रूप से बनवाया जाए और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संबंध स्थापित कर इन बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराएं। साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को प्रतिवर्ष चार से पांच जोड़ी कपड़े जूते सहित शैक्षणिक सामग्री इत्यादि जन सहयोग व सामाजिक संगठनों की मदद से उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सामाजिक संगठन भी आगे आएं के बिंदु पर चर्चा की।

इस बैठक में वन स्टॉप सेंटर जिला निगरानी समिति के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिसमें वन स्टॉप सेंटर में आने वाले प्रकरणों के निराकरण से अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि वन स्टॉप सेंटर में सहायता प्राप्त करने पहुंचने वाली महिलाओं का आयुष्मान कार्ड अवश्य बने इसके लिए भी पहल करें। साथ ही साथ घरेलू हिंसा सहित अन्य प्रकार की हिंसाओं की रोकथाम के लिए स्कूल कॉलेजों में भी जागरूकता फैलाई जाए।

कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में जिन एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई उनमें किशोर न्याय बोर्ड की त्रैमासिक प्रगति। बाल कल्याण समिति विदिशा की त्रैमासिक प्रगति। बालिका सम्प्रेक्षण गृह की त्रैमासिक प्रगति एवं सांस्कृतिक गतिविधियां। अशासकीय शिशुगृह विदिशा की त्रैमासिक प्रगति। फॉस्टर केयर, स्पान्सरशिप योजना बाल आर्शीवाद, बाल कोविड-19 एवं पीएम केयर योजना की प्रगति। उचित सुविधा तंत्र। बाल भिक्षावृत्ति एवं सड़क पर कचरा पन्नी बीनने वाले बच्चों की समीक्षा। पॉक्सो प्रकरण की जानकारी। ऑफ्टर केयर जानकारी। घर पोर्टल जानकारी एवं चाइल्ड लाइन संचालन के संबंध में चर्चा शामिल रही।

   बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री पंकज जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शशि मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल कुमार सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा (कांस्बा) सहित सीडीपीओ और समिति के अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular