Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाटीएल में हुए निराकृत

टीएल में हुए निराकृत

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा प्रति मंगलवार आयोजित की जा रही जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं हल हो रही हैं। उनके निर्देशन में आवेदक ज्यादा समय तक परेशान ना हो उनकी समस्या समय सीमा में हल हो इसके लिए जन आकांक्षा पोर्टल के माध्यम से आवेदनों पर क्या कार्रवाई हुई क्या नहीं की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। साथ ही साथ टीएल मीटिंग में भी मार्क की गई शिकायतों की समीक्षा कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता स्वयं करते हैं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश विभागों के अधिकारियों को देते हैं। इसी के चलते जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों व शिकायतों पर कार्यवाही की गई है। आवेदनों का समय सीमा में निराकरण हो जाने पर आवेदक गण भी जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं जिससे जिले के नागरिकों का जनसुनवाई के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ रहा है। – अतिक्रमण हटाने हटाने संबंधी शिकायत पर कार्यवाही – जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बामोरी शाला की सरपंच ने अतिक्रमण हटाने संबंधी शिकायत करते हुए बताया था कि बामोरीशाला गांव में अवैध रूप से निम्न स्थानों पर कब्जा किया गया है जिससे पंचायती कार्य और करीला माता मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने मौके पर ही समस्या का निराकरण के लिए सिरोंज एसडीएम को निर्देश दिए थे इस समस्या का राजस्व अमले द्वारा निराकरण कराया गया है। – खेत से मिट्टी हटवाने का कार्य जारी – ग्राम पिपलधार के किसान श्री खुमान सिंह यादव ने अपने नहर निर्माण के दौरान खेत में पड़ी मिट्टी उठवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया था जिसका खसरा क्रमांक 1049,1082 है। आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की गई है। विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि संजय सागर परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की गई थी। अधिग्रहण से अधिक भूमि पर मिट्टी की जांच हेतु अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार को उक्त मिट्टी हटाए जाने हेतु निर्देशित किया गया और मौके पर से मिट्टी हटाए जाने की कार्यवाही ठेकेदार द्वारा की जा रही है। – सीमांकन की समस्या हुई हल – बासौदा तहसील के ग्राम रोजरू के किसान श्री जयदीप सिंह ने जनसुनवाई में उनकी भूमि आ. क्र. 47ध्2 रकबा 3.135 हेक्टेयर का सीमांकन पटवारी द्वारा विरोधी पक्ष से मिलकर नहीं करने संबंधी शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने उक्त आवेदन पर त्वरित निराकरण के लिए सीमांकन करने के निर्देश दिए थे। जिसके फल स्वरुप आवेदक के स्वत्व की भूमि का आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन कार्य कराया गया है, जिससे आवेदक श्री जयदीप सिंह की सीमांकन संबंधी समस्या हल हो गई है। – आंगनबाड़ी के नल कनेक्शन की समस्या का निराकरण – शमशाबाद के वार्ड नंबर 7 के आवेदक श्री यादव सिंह ने वार्ड में संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी केंद्र में स्थापित नल कनेक्शन संबंधी शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसमें उल्लेख था कि वार्ड में निवासरत दो व्यक्तियों द्वारा आंगनबाड़ी का नल कनेक्शन हटाकर व पानी की टंकियां तोड़कर अपने मकान में नल कनेक्शन जोड़ लिया है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है। नगर पालिका सीएमओ शमशाबाद द्वारा बताया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देश पर नल कनेक्शन को आंगनबाड़ी भवन में पुनः शुरू किया गया है। साथ ही जिन दो व्यक्तियों द्वारा नल कनेक्शन के साथ छेड़छाड़ की गई थी। पुनः इसकी पुनरावृत्ति होती है तो संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। – शिकायत पर कार्यवाही – आवेदक श्री संदीप चैकसे ने गुलाबगंज की ग्राम पंचायत चाठौली पटवारी हल्का क्रमांक 42 अंतर्गत खसरा क्रमांक 271 एवं 270ध्2 से संलग्न शासकीय चरनोई भूमि पर अवैध कब्जा करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने भूमि का सीमांकन और अतिक्रमण मुक्त करने का निवेदन किया था। आवेदन को गंभीरता से लेते हुए गुलाबगंज तहसीलदार द्वारा कार्यवाही कर समस्या हल कराई गई है। – कृषकों का आवागमन शुरू अतिक्रमण मुक्त हुई भूमि – ग्राम चितौरगया के आवेदक श्री भगवान सिंह रघुवंशी ने शासकीय रास्ते पर अवैध कब्जा और उक्त रास्ते को क्षतिग्रस्त करने एवं आवाजाही से रोकने संबंधी शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत में वर्णित स्थल पर विभाग द्वारा विभाग की नहर की जमीन को नपती कर चुना डालकर अतिक्रमणकर्ता को अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस दिया गया। वर्तमान में उक्त स्थल से चीरे हटा लिए गए हैं एवं कृषकों द्वारा आवागमन शुरू हो गया है। भूमि वर्तमान में अतिक्रमण मुक्त हो चुकी है। – शोल्डर फिलिंग के कार्य से संतुष्ट हुए आवेदक – ग्राम ठर्र निवासी श्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने ग्राम में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त पुलिया के संबंध में पुलिया का सुधार कार्य करने का आवेदन प्रस्तुत किया था। आम नागरिकों व स्कूली बच्चों के आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आवेदन पर कार्यवाही की गई है आवेदन में उल्लेखित मार्ग रामगढ़ से ठर्र मार्ग में भारी बारिश के कारण सोल्डर का मटेरियल बह गया था जिसमें शोल्डर फिलिंग का कार्य विभाग द्वारा पूर्ण कर दिया गया है। आवेदक श्री छत्रपाल सिंह राजपूत शोल्डर फीलिंग के कार्य से संतुष्ट हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular