Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeराज्यग्राम बलरामपुर में पेयजल परीक्षण एवं दूषित पेयजल से होने वाली बीमारियों...

ग्राम बलरामपुर में पेयजल परीक्षण एवं दूषित पेयजल से होने वाली बीमारियों विषय पर जानकारी दी

पेयजल स्रोत परीक्षण के लिए फील्ड टेस्ट किट एवं रिफेल ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराई

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लटेरी विकासखंड के ग्राम बलरामपुर में ग्राम वासियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के समक्ष पेयजल परीक्षण एवं दूषित पेयजल के कारण होने वाली बीमारियों के विषय में विभागीय दल द्वारा जानकारी प्रदान की गई है। ग्राम पंचायत के पेयजल स्रोत का प्रशिक्षण ग्राम पंचायत स्तर पर ही हो जाए इसी उद्देश्य से फील्ड टेस्ट किट एवं रिफिल ग्राम पंचायत बलरामपुर के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता पंथी को प्रदान की गई हैं। साथ ही साथ इस प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित ग्रामीण जनों को सम्मानित भी किया गया है। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता पंथी, सहायिका श्रीमती सीमा पंथी, श्रीमती यशोदा बाई, श्रीमती सकवार बाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राजबाई कुशवाहा, नल जल योजना पंप ऑपरेटर श्री भैरव सिंह कुशवाहा और श्री रामकृष्ण पंथी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular