विदिशा : बुधवार, जून 11, 2025,
पीएम जनमन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की जिंदगी बदल रही है योजना तहत निर्धारित मापदंडो के तहत उन्हें लाभान्वित कर बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति की जा रही है।
श्रीमती राधाबाई एक अनुसूचित जनजाति समुदाय की नागरिक हैं, जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं था और ना ही बिजली, पानी एवं अन्य सुख सुविधाएं थी। वे अपने परिवार के साथ शमशाबाद तहसील की ग्राम पंचायत पिपरिया के ग्राम रामनगर में मिट्टी के बने एक कच्चे झोपड़ीनुमां घर में बड़ी मुश्किलों में अपना जीवन यापन कर रही थी, कच्चा घर बरसात के समय अक्सर गिरने की कगार पर होता था। 2023 में जब केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदायों के लिए प्रधानमंत्री जन-मन योजना की शुरुआत की, तो ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण हुआ जिसमें श्रीमती राधाबाई का नाम चयनित हुआ और उन्हें पीएम जनमन योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली और आज पीएम जनमन योजना अंतर्गत श्रीमती राधा बाई का भी पक्का मकान बनाकर तैयार हो गया है। अब पक्के मकान में बारिश का पानी भरने का खतरा नहीं है और ना ही किसी भी प्रकार के अन्य जीव जंतुओं का खतरा है। बारिश के समय जो कच्चा घर गिरने की कगार पर होता है वह अब पक्का बन चुका है। योजना अंतर्गत पक्का आवास व अन्य योजनाओं का लाभ मिलने पर हितग्राही व उनके परिवार ने केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्रीमती राधाबाई बताती हैं कि पहले जरूरी दस्तावेज ना होने के कारण उन्हें कई योजनाओं का लाभ लेने हेतु दस्तावेज पूर्ति में कॉफी समस्या आती थी। लेकिन पीएम जनमन योजना के प्रारंभ हो जाने से ग्राम में आयोजित शिविर में ही जरूरी दस्तावेज बनाए गए हैं जैसे आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि और इन सभी दस्तावेजों की मदद से उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है।




