विदिशा : बुधवार, जून 11, 2025,
जिला स्तरीय उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत सभी के लिए शिक्षा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय उल्लास नव भारत साक्षरता उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विदिशा के डाइट भवन में किया गया।
कार्यशाला में एपीसी श्री संजय श्रीवास्तव जिला शिक्षा केन्द्र विदिशा द्वारा अक्षर पोथी से अक्षर साथियों से पढ़ाने की विधियों पर गहन प्रकाश डाला गया। वहीं 15 वर्ष से ऊपर के समस्त निरक्षरों को चिन्हांकित करने हेतू पाबंद किया गया है। सम्पूर्ण जिला साक्षर हो सामाजिक चेतना केंद्र संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त कार्य शाला में जिला डाईट के प्रभारी रमेश ठाकुर एवं आरके जैन विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी एवं विकासखंड साक्षरता समन्वयक, एपीसी, बी ए सी उपस्थित रहे।
साक्षरता केंद्र संचालन की गतिविधि आधारित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील कीटी एलएम पोस्टर आदि तैयार कराए गए। खेल-खेल में गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला का समापन प्रमाण पत्र वितरण से हुआ है।




