Tuesday, May 12, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअमृत सरोवरों का भौतिक सत्यापन कर भू अभिलेख में दर्ज करें

अमृत सरोवरों का भौतिक सत्यापन कर भू अभिलेख में दर्ज करें

विदिशा : बुधवार, जून 11, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में जो भी नवीन संरचनाओं का निर्माण शासकीय योजनाओं के तहत कराया जा रहा है उन सब की जानकारी राजस्व अभिलेखों में अनिवार्य रूप दर्ज कराई जाएं। उक्त कार्य अभियान के रूप में क्रियान्वित करे के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं।

संयुक्त कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी सुश्री निकिता तिवारी ने बताया कि सभी तहसीलदारों को ततंसंबंध में पूर्व में ही निर्देश प्रसारित किए गए हैं।के परिपालन में जिला पंचायत से प्राप्त अमृत सरोवर की लिस्ट का अवलोकन कर सभी तहसीलदार जल संरचना के भौतिक सत्यापन उपरांत भू अभिलेख में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया है।

                संयुक्त कलेक्टर सुश्री निकिता तिवारी ने बताया कि सभी तहसीलदारों को प्रकरण तैयार करना सुनिश्चित करते हुए उपलब्ध कराई गई सूची का मिलान कर भू अभिलेख में दर्ज समय सीमा में कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक समस्त तहसीलदारों के द्वारा 99 प्रकरण की संख्या दी गई है जबकि जिले में 121 अमृत सरोवर है अतः तहसीलदार लिस्ट से मिलान कर अग्रिम कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular