Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeभोपालशासन की योजनाओं का प्रमुखता से प्रचार प्रसार करें

शासन की योजनाओं का प्रमुखता से प्रचार प्रसार करें

जनसंपर्क विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

जनसंपर्क अधिकारी शासकीय योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से प्रचार प्रसार करें। साथ ही जनसमस्याओं के बारे में शासन और प्रशासन को नियमित रूप से जानकारी देकर, समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहयोग दें। मीडिया से निरंतर संवाद एवं समन्वय रखें तथा उनका प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग लें। संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री पंकज मित्तल ने शुक्रवार को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय भोपाल में संपन्न भोपाल संभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक सीहोर श्री देवेंद्र ओगारे, उप संचालक भोपाल श्री अरुण शर्मा, सहायक संचालक राजगढ़ श्री सुरेंद्र तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी विदिशा श्री बी डी अहरवाल सहित सभी संबंधित उपस्थित थे। श्री मित्तल ने निर्देश दिए कि वर्तमान में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान सहित शासन की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के प्रचार पर विशेष ध्यान दें। जिलों में मुख्यमंत्री जी एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण के दौरान समाचार कवरेज के साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से बातचीत कर सफलता की कहानियां बनाएं। साथ ही शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित विशेष लेख भी जारी करें।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular