Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeकारोबारApple का Logo कर सकता है काफी सारे काम, बिना स्क्रीन टच...

Apple का Logo कर सकता है काफी सारे काम, बिना स्क्रीन टच के यूज कर सकेंगे iPhone; जानें कैसे?

Apple Logo Secret Feature: प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एप्पल अपने अनोखे नाम के साथ-साथ लोगो (Apple logo) के लिए जानी जाती है। जब भी एप्पल या आईफोन का नाम लिया जाता है तब इसका लोगो यानी आधा कटा हुआ सेब सबसे पहले याद आता है। सोशल मीडिया में लोगों के बीच इस Logo को लेकर मजाक भी बना रहते है। किसी के लिए कटा हुआ सेब वाला फोन है तो किसी का कहना है कि सेब को आधा खाकर छोड़ दिया है। मगर आप जानते हैं कि ये आधा कटा हुआ सेब बड़े काम का है। इससे आप स्क्रीन को बिना टच किए आईफोन को चला सकेंगे, लेकिन कैसे? आइए जान लेते हैं।

न समझे आधे कटे सेब के Logo को बेकार

एप्पल के आधे कटे सेब के लोगो को बेकार समझने की आप बिल्कुल भी गलती न करें। इसकी मदद से आप कैमरा यूज कर सकते हैं। आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। फोन की फ्लैशलाइट, वॉइस, म्यूट, लॉक स्क्रीन, नोटिफिकेशन, सीरी आदी का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

क्या है Apple Logo का काम

  1. आईफोन में सेटिंग ऐप को ओपन करें।
  2. यहां कई सारे ऑप्शन शो होंगे, नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
  3. Accessibility पर क्लिक करने पर कई ऑप्शन शो होंगे।
  4. यहां Physical and Moto में एक Touch का ऑप्शन दिखेगा।
  5. इस पर क्लिक करें और फिर Back Tap के ऑप्शन को चुनें।
  6. यहां दो ऑप्शन Double Tap और Triple Tap है।
  7. दोनों में आपको कई सारे ऑप्शन शो होंगे, जिन्हें आप चुन सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

उदाहरण के लिए आपने डबल टैप कैमरा ऑप्शन चुना तो पीछे स्क्रीन पर दो बार टैप करने पर कैमरा ओपन हो जाएगा। आप फोटो खींचने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, ट्रिपल टैप में आपने स्क्रीनशॉट को सिलेक्ट कर रखा है तो तीन बार टैप करने पर स्क्रीनशॉट आसानी से ले लिया जाएगा। इनमें कई ऑप्शन हैं आप इन्हें चुनकर बिना स्क्रीन टच किए यूज कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular