भोपाल 3 सितंबर 2024
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिताजी श्री पूनमचंद यादव के देहावसान पर जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने गहन दुःख व्यक्त किया है। मंत्री डॉ शाह ने स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव को विनम्र श्रद्धांजलि देकर दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल देने की परमपिता परमेश्वर से कामना की है।




