भोपाल 3 सितंबर 2024
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिताजी श्री पूनमचंद यादव के देहावसान पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने गहन शोक व्यक्त किया है। राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।




