Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeकारोबारBank Holiday in September: 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें बैंक...

Bank Holiday in September: 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Bank Holiday in September 2024: अगस्त के महीने में कई त्योहार और खास अवसर रहे, जिसके कारण बैंकों की छुट्टी भी रही। लगातार कुछ दिनों के लिए अगस्त में बैंक बंद रहे। जबकि, सितंबर का महीना भी कई खास दिनों के साथ रहने वाला है। अगर आपको सितंबर में बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं तो महीने की शुरुआत से पहले ही जान लीजिए कि सितंबर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं?

15 दिन बंद रहेंगे बैंक 

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से महीने की शुरुआत से पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को साझा कर दिया जाता है। सितंबर में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, लेकिन ये छुट्टियां लगातार नहीं रहने वाली हैं। सितंबर के महीने में बैंकों की कुल छुट्टियां 15 दिन की होने वाली हैं।

September Bank Holiday Full List 2024

1 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।

4 सितंबर, बुधवार को श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि पर गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

7 सितंबर, शनिवार को गणेश चतुर्थी पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

8 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।

14 सितंबर, शनिवार को दूसरा शनिवार और पहला ओणम भी है। इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।

16 सितंबर, सोमवार को बारावफात के अवसर पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 सितंबर, मंगलवार को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर गंगटोक और रायपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

18 सितंबर, बुधवार को पंग-लहब सोल के अवसर पर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20  सितंबर, शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 सितंबर, बुधवार को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।

23  सितंबर, सोमवार को महाराजा हरिसिंह जी जयंती पर जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

28 सितंबर, शनिवार को चौथा शनिवार है। इस दिन देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

29 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular