नई दिल्ली : निफ्टी का मौजूदा वैल्यूएशन अपने पांच साल के औसत में से ऊपर पहुंच गया है, जिसमें ज्यादातर नरेटिव पहले से मूल्यांकित है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने एक नोट में कहा कि 50-स्टॉक इंडेक्स मौजूदा 12M फॉरवर्ड P/E vs 5 साल के औसत 18.8X पर 20.6X पर कामकाज कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने आगे अनुमान लगाया कि यह अगले साल मार्च महीने तक 24,600 के लेवल पर पहुंच सकता है. इसका मतलब है कि इसमें मौजूदा लेवल से अगले 8 महीनों में 300 प्वाइंट से कम की बढ़ोतरी होगी. बता दें कि बुधवार को निफ्टी 24,308 प्लवांट के करीब कामकाज कर रहा था.
एक्सिस सिक्योरिटीज ने कही ये बात
एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने नोट में आगे कहा कि शेयर बाजार में हाल में आई तेजी के साथ ज्यादातर नरेटिव पहले ही तय हो चुके है और अब बाजार का ध्यान बुनियादी बातों पर केंद्रित होगा. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने वाले दिन यानी 4 जून को मार्केट में आई भारी गिरावट के बाद यह 21,884.50 के निचले लेवल पर पहुंच गया था, इसके बाद इनमें तेजी देखने को मिली है. बता दें कि 4 जून के बाद निफ्टी ने 2,560 प्वाइंट या 12% फीसदी मजबूत होकर 24,433.20 के अपने ऑल टाइम हाईलेवल को छू लिया है.
पिछले 6 महीने में किया शानदार प्रदर्शन
बता दें कि साल 2024 में अबतक निफ्टी ने काफी उतार-चढ़ाव के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया है. बीते एक साल में इसने 25 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने सुझाव देते हुए कहा, हमारा मानना है कि निफ्टी 50 आगामी दिनों में एक नया हाई लेवल टच करेगा. हमने मार्च 2025 के लिए निफ्टी का टार्गेट 24,600 पर रखा है, जिसकी वैल्यूएशन मार्च 2026 की इनकम पर 20 गुना किया गया है. ऐसे में हम निवेश करने वाले लोगों को सलाह देते हैं कि वे बाजार में निवेशित रहें और अच्छी लिक्विडिटी (10%) बनाए रखें, ताकि स्टेप बाय स्टेप किसी भी गिरावट का इस्तेमाल किया जा सके और हाई क्वालिटी कंपनियों में पैसा लगाया जा सके, जहां आय की संभावना काफी अधिक है.
लॉर्जकैप की ओर बढ़ सकता है निवेश
इसके अलावा, बीते कुछ महीनों में मिडकैप और स्मॉलकैप की ओर मजबूत पकड़ के साथ वैल्यूएशन के मामले में मार्जिन ऑफ सेफ्टी लार्जकैप में उपलब्ध मार्जिन की तुलना में कम हुआ है. एक्सिस ने संभावना जताई है कि आगामी दिनों में कुछ सेक्टर्स में कुछ समय के लिए सुधार देखने को मिलेगा, क्योंकि निवेश लार्जकैप की ओर बढ़ सकता है.




