Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeकारोबारनिफ्टी में हर गिरावट पर बुल्स खरीदारी कर रहे हैं, देखिये निफ्टी...

निफ्टी में हर गिरावट पर बुल्स खरीदारी कर रहे हैं, देखिये निफ्टी का ट्रेडिंग प्लान, महत्वपूर्ण लेवल

शेयर मार्केट में तेज़ी है और सोमवार को निफ्टी अंकों की तेज़ी के साथ 24142 के लेवल पर क्लोज़ हुआ. इस दऔरान निफ्टी ने डेली चार्ट पर इनसाइड बार कैंडल बनाया. निफ्टी में यह 131 पॉइंट की तेज़ी रही और हायर टॉप और बॉटम जैसे पॉज़िटिव चार्ट पैटर्न बरकरार हैं.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी का इमिजेट सपोर्ट 23,980 के लेवल पर है.
निफ्टी का ओवर ऑल रुझान पॉज़िटिव बना हुआ है. निफ्टी शॉर्ट टर्म में 24,400 के अगले अपसाइड टारगेट की ओर बढ़ रहा है.

निफ्टी ऑप्शन चेन में ओपन इंटरेस्ट (OI) डेटा से पता चलता है कि कॉल साइड पर उच्चतम OI 24,500 और 24,700 स्ट्राइक प्राइस पर देखा जा रहा है. पुट साइड पर हाईएस्ट ओपन इंट्रेस्ट 24,000 स्ट्राइक प्राइस पर है.

निफ्टी का ट्रेडिंग सेटअप

 

रूपक डे, एलकेपी सिक्योरिटीज

निफ्टी बुल्स की पकड़ में है, क्योंकि शुरुआती कारोबार में इंडेक्स 24000 से ऊपर रहा, जिससे 24150 की ओर तेजी आई. पुट राइटर्स द्वारा लगातार शॉर्ट बिल्ड-अप ने मार्केट को गिरने से बचाया है. अब निफ्टी जब तक 24000 से ऊपर रहेगा, तब तक यह ट्रेंड मजबूत बना रह सकता है. 24,000 से नीचे की गिरावट 23,850/23,700 की ओर करेक्शन की ओर ले जा सकती है. दूसरी ओर, 24,200 से ऊपर की निर्णायक चाल इंडेक्स को 24,500 की ओर ले जा सकती है.

श्रीकांत चौहान, हेड इक्विटी रिसर्च, कोटक सिक्योरिटीज

निफ्टी फ्लैट खुलने के बाद 24,000 के पास सपोर्ट लिया और तेजी से वापस उछला. डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडल बनाई और इंट्राडे चार्ट पर यह हाई बॉटम बनाए हुए है, जो काफी हद तक पॉज़िटिव है. हमारा मानना है कि मार्केट का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर पॉज़िटिव है, लेकिन अस्थायी ओवरबॉट पोज़ीशन के कारण हम हाई लेवल पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग देख सकते हैं. अब ट्रेडर्स के लिए 24,000 एक महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा, जबकि 24200-24,300 डे ट्रेडर्स के लिए इमिजेट प्रॉफिट बुकिंग ज़ोन हो सकते हैं. दूसरी ओर 24,000 से नीचे के ट्रेडर्स ट्रेडिंग लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं.

तेजस शाह, जेएम फाइनेंशियल एंंड ब्लिंकएक्स

आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी पर आगे के डायरेक्शन के लिए हमें आज के डेली कैंडल के हाई (24,164) या लो (23,992) तक इंतज़ार करने और देखने की आवश्यकता है. वर्तमान समय में बाजार पर बुल्स का पूरा नियंत्रण है और वे हर इंट्राडे करेक्शन का उपयोग लॉन्ग पोजीशन बनाने के लिए कर रहे हैं.

शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज प्राइस एक्शन से नीचे हैं और किसी भी गिरावट पर इंडेक्स को समर्थन देना जारी रखना चाहिए. निफ्टी के लिए समर्थन अब 24,000 और 23,750-800 के स्तर पर देखा जा रहा है. हाई लेवल पर निफ्टी के लिए इमिजेट रजिस्टेंस 24,175 के लेवल पर है और अगला रजिस्टेंस 24,300 के लेवल पर है. कुल मिलाकर गिरावट का उपयोग खरीदारी के अवसर के रूप में किया जाना चाहिए.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular