Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयलैंड स्लाइड से 100 लोगों की मौत, लाशें मलबे में दबी मिली;...

लैंड स्लाइड से 100 लोगों की मौत, लाशें मलबे में दबी मिली; पापुआ न्यू गिनी के एक गांव में हुआ हादसा

Papua New Guinea Massive Landslide: अचानक लैंड स्लाइड हुआ और पूरा गांव मलबे के नीचे दब गया। करीब 100 लोगों की मौत होने की खबर है। लोगों की लाशें मलबे के नीचे दबी मिलीं। जिंदा बचे लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा गया है। ABC की रिपोर्ट के अनुसार, लैंड स्लाइड दक्षिण प्रशांत द्वीप पर बसे देश पापुआ न्यू गिनी में हुआ। देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर (370 मील) उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकालम गांव में भारतीय समयानुसार आज सुबह करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ, जो पहाड़ों की तलहटी में बसा है।

पहाड़ का एक हिस्सा दरकने से भूस्खलन

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, लैंड स्लाइड के बाद मलबे में दबने से मरने वालों की संख्या को लेकर अधिकारियों ने आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है। भूस्खलन का शिकार होने से बचे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे लोग नींद के आगोश में थे कि अचानक पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया। मौसम खराब होने के चलते बारिश हुई थी तो ऊपर से मलबे के साथ कीचड़ भी आया, जिसके नीचे दबने से घर तबाह हो गए। सो रहे लोग और उनका सामान मलबे में दब गया। घायलों ने लैंड स्लाइड की खबर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचाई। जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था, लेकिन तब तक लोग दम तोड़ चुके थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular