नेपाल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-(आरएसपी )के डोल प्रसाद अरयाल को आज देश की संसद का अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने उन्हें राष्ट्रपति कार्यालय में दोपहर बाद एक विशेष समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
संसदीय सचिवालय के एक बयान के अनुसार आरएसपी के उपाध्यक्ष श्री अरयाल को प्रतिनिधि सभा के सदस्यों की एक बैठक के दौरान निर्विरोध संघीय संसद के निचले सदन का अध्यक्ष चुना गया।




