Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न...

वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात

Astronomers Found New Earth-Sized Planet : एस्ट्रोनॉमर्स ने एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है जिसका आकार हमारी धरती के जैसा ही है और यह धरती से केवल 55 प्रकाश वर्ष दूर है। यह प्लैनेट एक लाल ड्वार्फ स्टार का चक्कर लगा रहा है। नेचर एस्ट्रोनॉमी में पब्लिश हुई इस डिस्कवरी में बताया गया है कि एस्ट्रोनॉमर्स की एक इंटरनेशनल टीम ने इस प्लैनेट का पता लगाया है। बता दें कि इस तरह के तारे का चक्कर लगाने वाला यह अपनी तरह का दूसरा ऐसा ग्रह है।

धरती के एक दिन से छोटा है एक साल

यह ग्रह ऑर्बिट का चक्कर लगाने में 17 घंटे का समय लेता है। इसका मतलब है कि इस ग्रह का एक साल धरती के एक दिन से भी छोटा होता है। लेकिन, जिस तारे का यह ग्रह चक्कर लगा रहा है उसका तापमान हमारे सूर्य के मुकाबले आधा है। इसके अलावा यह 10 गुना छोटा और 100 गुना कम चमकदार है। एस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि इस ग्रह पर दिन और रात कभी खत्म नहीं होते। बता दें कि धरती के आकार वाले इस अनोखे ग्रह को वैज्ञानिकों ने SPECULOOS-3 b नाम दिया है।

न कभी दिन खत्म होता है और न रात!

इस रिसर्च की अगुवाई करने वाले प्रोफेसर माइकल गिल्लोन का कहना है कि हम मानते हैं कि यह ग्रह समसमायिक रूप से रोटेट करता रहता है। इस वजह से इसकी एक साइड हमेशा इसके सूर्य की ओर होती है। इस वजह से इसके एक हिस्से में हमेशा दिन रहता है और दूसरी साइड हमेशा अंधेरे में रहती है। प्रोफेसर माइकल बेल्जियम की यूनिवर्सिटी ऑफ लीज में एस्ट्रोनॉमर हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, कैंब्रिज, बर्न और एमआईटी के एस्ट्रोनॉमर्स भी इस स्टडी में शामिल रहे थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular