Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeकारोबारअश्निर ग्रोवर देंगे अब 5 लाख रुपये का इंस्टेंट मेडिकल लोन, जल्द...

अश्निर ग्रोवर देंगे अब 5 लाख रुपये का इंस्टेंट मेडिकल लोन, जल्द लॉन्च होगी ये कंपनी

भारतपे के फाउंडर और एक्स एमडी अशनीर ग्रोवर नया स्टार्टअप लॉन्च करने वाले हैं. लोगों को हैसल-फ्री मेडिकल लोन देने के लिए ग्रोवर जल्द ही एक नई कंपनी ‘जीरोपे’ लॉन्च कर सकते हैं. फिलहाल यह टेस्टिंग मोड़ में है. ऐप की गूगल प्लेस्टोर लिस्टिंग के अनुसार, जीरोपे ऐप को थर्ड यूनिकॉर्न द्वारा डेवलप किया गया है.

इससे पहले ये भी हो चुका है लॉन्च

ये ग्रोवर द्वारा भारतपे के शीर्ष पद से हटने के बाद लॉन्च की गई एक फर्म है. थर्ड यूनिकॉर्न का सबसे हालिया लॉन्च 2023 में क्रिकपे (Cricpe) नामक एक फैंटेसी गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म था. अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने चंडीगढ़ स्थित उद्यमी असीम घावरी के साथ साझेदारी में 2023 में थर्ड यूनिकॉर्न लॉन्च किया. कंपनी का पहला लॉन्च क्रिकपे था, जिसका मुकाबला ड्रीम11, मोबाइल प्रीमियर लीग (MPl) और गेम्स24×7 के माय11सर्किल जैसे कॉम्पटीटर से था.

5 लाख रुपये तक के इंस्टेंट लोन

ZNL ग्रोथ फंड के नेतृत्व में सीड फंडिंग राउंड में, थर्ड यूनिकॉर्न ने 3.5 मिलियन अमरीकी डालर जुटाए. फंडिंग राउंड का नेतृत्व भागीदारों वेवेक वेंचर्स इन्वेस्टमेंट्स और रिशायु एलएलपी ने किया. बता दें कि जीरोपे वेबसाइट का कहना है कि ऐप दिल्ली स्थित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) मुकुट फिनवेस्ट के साथ साझेदारी में 5 लाख रुपये तक के इंस्टेंट प्री-अप्रूव्ड मेडिकल लोन देगा. जीरोपे का लक्ष्य चिकित्सा सेवाओं को आम जनता के लिए कुशल बनाना और हेल्थ लोन पॉलिसी में इंटीग्रेट करना है.

बढ़ेगा डिजिटल हेल्थकेयर बाजार

कंसल्टिंग फर्म बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और सिंगापुर स्थित वेंचर कैपिटल फर्म बी कैपिटल की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, भारत के डिजिटल हेल्थकेयर बाजार से वर्ष 2030 तक 37 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का राजस्व उत्पन्न होने का अनुमान है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हेल्थकेयर फाइनेंसिंग क्षेत्र से इस आंकड़े में 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान होने का अनुमान है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular