Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeकारोबारसुपरहिट है ये बिजनेस आइडिया, काले टमाटर की बढ़ती डिमांड से लाखों...

सुपरहिट है ये बिजनेस आइडिया, काले टमाटर की बढ़ती डिमांड से लाखों की कमाई कर रहे किसान, जानें डिटेल्स

कई लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने काले टमाटर (Black Tomato Farming) का नाम तक नहीं सुना. लेकिन क्या आप जानते हैं ये टमाटर दिखने में भले ही काला है, लेकिन यह गुणों की खान है. इसे खाने से कैंसर जैसी कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है.अपने गुणों और अलग पहचान के कारण आजकल भारत में भी इसकी डिमांड काफी बढ़ गई. देश में कई किसान अब ट्रेडिशनल तरीकों से खेती करने के बजाय नई फसलों और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

यदि आप भी ऐसी किसी फसल की खेती करना चाहते हैं, जिसमें अच्छा मुनाफ़ा कमाया जाए तो काले टमाटर की खेती (Black Tomato Farming) आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा. क्योंकि भारत में काले टमाटरों की मांग धीरे-धीरे बढ़ते जा रही है.

इन टमाटरों को ज्यादा दिन तक रख सकते हैं. इनमें लाल टमाटर की तुलना में ज्यादा औषधीय गुण पाए जाते हैं. ये टमाटर बाहर से काला और अन्दर से लाल ही होते हैं. इनका स्वाद ज्यादा खट्टा भी नहीं होता और न ही ये ज्यादा मीठे होते हैं. ये नमकीन होते हैं जिन्हें कोलेस्ट्रॉल, वजन और शुगर लेवल को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

कैसे होती है खेती

काले टमाटर की खेती भी लाल टमाटर के जैसे ही होती है. इन टमाटरों को उगाने के लिए गर्म जलवायु की जरूरत होती है. यह भी साफ़ हो चुका है कि भारत की जलवायु काले टमाटरों की खेती के लिए उपयुक्त है. इस खेती के लिए जमीन का पीएच मान 6-7 के बीच होना चाहिए.

कहां से शुरू हुई थी ये खेती

काले टमाटरों की खेती सबसे पहले इंग्लैंड में हुई थी. इसे अंग्रेजी में इंडिगो रोज़ टोमेटो (Indigo Rose Tomato Farming ) के नाम से जाना जाता है. यूरोप में इसे सुपरफ़ूड कहा जाता है. भारत में भी इसकी डिमांड काफी ज्यादा हो गई है.

किस महीने से कर सकते हैं बुवाईयदि आप भी काले टमाटरों की खेती करना चाहते हैं तो इसकी बुवाई के लिए जनवरी महिना सबसे बेहतर माना जाता है. जनवरी में बुवाई करने पर मार्च या अप्रैल महीने तक फसल तैयार हो जाती है.

कितना आएगा खर्च

काले टमाटरों की खेती के लिए भी लाल टमाटर के जितने ही खर्च आता है. बस इसमें बीज के लिए ज्यादा पैसा देना होता है.इस खेती से खर्च हटाकर प्रति हेक्टेयर 4-5 लाख का मुनाफ़ा कमा सकते हैं. बड़े शहरों में इसे बेचकर ज्यादा कमाई की जा सकती है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular