कई कंपनियां शेयर बाजार (Stock Market) में बंपर रिटर्न देती हैं. ऐसे कई मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) हैं, जिन्होंने कम समय में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने कुछ ही समय में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) देकर करोड़पति बना दिया. इस स्टॉक का नाम है Integrated Industries Ltd Share. जो निवेशकों के लिए पारस पत्थर साबित हुआइंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टॉक (Integrated Industries Ltd Share) ने निवेशकों को एक साल की अवधि में ही 1,482.80 प्रतिशत का रिटर्न देकर उन्हें मालामाल बना दिया. इस स्टॉक की कीमत एक साल पहले 40.46 रुपये पर थी. एक साल में 1,482.80 के रिटर्न के बाद यह स्टॉक 640.40 रूपए पर पहुंच गया.
पांच साल में 43,763.01% का बंपर रिटर्न
पांच साल की अवधि में इस स्टॉक ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया. पांच साल पहले 29 मार्च को यह स्टॉक 1.46 रुपये पर था. पांच साल की अवधि में 43,763.01 प्रतिशत के रिटर्न के बाद ये स्टॉक 640.40 रुपये पर पहुंच गया.
यानी पांच साल पहले किसी निवेशक ने इस स्टॉक में केवल 10,000 रुपये की वैल्यू के शेयर भी ख़रीदे होते तो उन्हें मूल निवेश की राशि सहित 43,76,300 रुपये का रिटर्न मिलता. ऐसे ही एक लाख रुपये का निवेश करने वाले निवेशक आज करोड़पति बन जाते.
छह महीने की अवधि में भी इस स्टॉक ने निवेशकों को 116.83 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया. छह महीने पहले 18 सितंबर को ये स्टॉक 295.35 रुपये पर था. एक महीने की अवधि में इस स्टॉक ने 14.96 प्रतिशत का रिटर्न दिया.




