बैतूल, 7 फरवरी 2024
बेटियों को मासिक धर्म के समय सुरक्षित एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाशेवल रियूज्ड सेनेटरी पैडो का वितरण किया गया। भारतीय स्टेट बैंक, जनजातीय विभाग द्वारा स्काई सोशल एनपीओ के माध्यम से स्कूल की छात्राओं को सेनेटरी पैड्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को स्वस्थ मासिक धर्म एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों कुप्रथाओं के संबंध में अवगत कराया गया।
जनजातीय हॉस्टल जिला पंचायत कार्यालय में संपन्न इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस अनछुए परंतु अति आवश्यक विषय के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समृद्ध दृष्टिकोण के साथ बेटियों को अवगत कराना था। उल्लेखनीय है कि इस जागरूकता के साथ प्रदेश के चिन्हित 25 जिलों में वाशेवल पैड का वितरण किया जा रहा है।
संस्था के संयोजक ने बताया कि बेटियों को वाशेवल रियूज्ड सेनेटरी पैड बार-बार होने वाले व्यय एवं पैड उपलब्ध न होने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली अप्रिय स्थिति से बचने में सहयोग प्रदान करेंगा।




