बैतूल, 7 फरवरी 2024
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने केन्द्र एवं राज्य शासन की मंशा के अनुरूप हर घर नल और हर नल में जल की योजना को क्रियान्वित करती जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित जल स्रोतों के माध्यम से हर घर में जल ऑनलाइन एप से जोड़े जाने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा विगत 5 दिनों में संपूर्ण जिले के 3106 स्त्रोतों की जियो टेङ्क्षगग का कार्य पूरा किया गया। इससे नल-जल योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और मॉनीटरिंग करना सुविधाजनक होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के क्रियान्वयन में काफी शिकायतें सामने आ रही थी। जियो टेगिंग से मॉनीटरिंग करना आसान होगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में विभागीय अधिकारियों की फील्ड स्तर पर 10 दल बनाकर जिले के ग्रामों में नल-जल योजना में जल स्त्रोतों के फोटोग्राफ्स एवं कार्य की प्रगति को ऑन लाईन अपलोड किया जा सकेगा।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विभाग की समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री एवं क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों से कहा कि ऐसे ग्रामों को चिन्हित करें जहां योजना के संचालन एवं संधारण में असुविधा हो रही है। उन ग्रामों की समस्याओं को पंचायत एवं ग्रामीण समुदाय को योजना के संचालन संधारण में महति भूमिका निभाने हेतु ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पंप चालक को भी क्षमता वृद्धि के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता का कार्य विकासखण्ड व ग्राम ग्राम स्तर पर कराए जा रहे है।




