Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeबैतूलबकाया और चालू कर वसूली के दौरान नपा कर्मचारियों से की अभद्रता,...

बकाया और चालू कर वसूली के दौरान नपा कर्मचारियों से की अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा का दर्ज हुआ प्रकरण।

मुलताई। नगर पालिका द्वारा नगर में संपत्ति और जल की बकाया कर और चालू कर राशि की वसूली
की जा रही है। लेकिन इस दौरान नपा कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए गाली गलौच करने वाले व्यक्ति
पर आज शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। इस संबध में प्राप्त जानकारी अनुसार
कार्यालयीन आदेश क्रमांक/न.पा./मु.प.पा.अधि. /2024/238 मुलताई दिनांक 25.01.2024 से नगरपालिका
परिषद मुलताई के बकाया एवं चालू कर वसूली हेतू कर्मचारियो को आदेशित किया गया था। जिसके
परिप्रेक्ष्य में दिनांक 06.02.2024 को रोहित करदाते सहायक राजस्व निरीक्षक अपने कर्मचारियो के साथ
विवेकानंद वार्ड मुलताई में वसूली करने गये हुये थे। वार्ड में बकाया कर दाताओं से वसूली करते हुये
अनुराग उर्फ गुडड्डु भार्गव पिता पृथ्वीनाथ भार्गव के घर पहुच कर बकाया कर जमा किये जाने की
जानकारी दी गई। इस बात पर क्रोधित होकर अनुराग उर्फ गुडडु मार्गव पिता पृथ्वीनाथ भार्गव द्वारा

रोहित करदाते एवं मीना मराठा, शबाना, किशोरी उबनारे, अमरलाल कवडे, राजू साहू, शेख उजेर, राजा
चण्डालिया, मोहित पवार के साथ महिला कर्मचारियो को गाली गलौच कर अभ्रदता एवं अपशब्दो का
प्रयोग करते हुये शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। जिसके कारण निकाय की बकाया कर (टैक्स)
वसूली नहीं हो सकी। इसके पश्चात अनुराग उर्फ गुडडु भार्गव पिता पृथ्वीनाथ भार्गव कार्यालय में आये
तथा कार्यालय में भी जोर जोर से चिल्लाते हुये नगर पालिका, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा समस्त
निकाय के कर्मचारियो को गाली गलौच कर कार्यालय की शांति व्यवस्था भंग की गई है। जिसके कारण
कर्मचारी वार्डो मे वसूली करने मे भयभीत हो रहे है। इस संबध में कर्मचारियो ने शिकायती आवेदन भी
नपा में दिया था जिसको सलग्न कर थाना प्रभारी मुलताई को गुड्डू भार्गव के खिलाफ शासकीय कार्य मे
बाधा डाले जाने के अपराध में प्रकरण पंजीबध्द कर एफ आई आर दर्ज किये जाने के लिए लिखा गया।
जिस पर मुलताई पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular