Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeबैतूलमुलताई नगर में सड़क किनारे की दुकानों वाहनों के खिलाफ पुलिस ने...

मुलताई नगर में सड़क किनारे की दुकानों वाहनों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही।

मुलताई। नगर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने बुधवार शाम मुलताई पुलिस ने नगर में घूम
कर सड़क पर और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही की। इसके साथ बिना नंबर वाले वाहनों के
चलाना भीं बनाए गए। वहीं सड़क किनारे लगी दुकानों को भी सड़क से हटाने की हिदायत दी गई।
बताया जा रहा है कि नवागत एसडीओपी आईपीएस नरेंद्र रावत के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल नगर
के द्वारा गांधी चौक से अम्बेडकर चौक होते हुए बजरंग दल चौक से स्टेशन चौक तक पैदल घूमकर
कार्यवाही करते हुए नजर आए। गांधी चौक पर खड़े चार पहिया वाहनों के चालन बनाएं गए। साथ ही
नवीन स्कूल के सामने लगी गुपचुप दुकानों को भी पीछे लगाने की समझाइश दी गई। साथ ही बिना
नंबर प्लेट एवम तीन सीट मोटर साइकिल सवारों के चालन कांटे गए। चालान नही कटवाने वालो के
वाहन जप्त कर पुलिस थाने पहुंचा दिया गया। एसडीओपी रावत द्वारा नगर भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था
में सुधार लाने हेतु कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular