Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeकारोबारचार दिन में दोगुने हो गए प्याज के दाम, राहत दिलाने के...

चार दिन में दोगुने हो गए प्याज के दाम, राहत दिलाने के लिए सरकार लाई टमाटर वाला प्लान

प्याज के दाम आम जनता को परेशान कर रहे हैं. अभी कुछ समय पहले ही 20 से 40 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 70 रुपये से 90 रुपये किलो बिक रहा है. प्याज के दाम में वृद्धि से केवल जनता ही परेशान नहीं है. बल्कि सत्तारूढ़ दलों को भी इसने चिंता में डाल दिया है. क्योंकि आने वाले दिनों में कई राज्यों में चुनाव है. बढ़ते दामों पर काबू पाने के लिए सरकार टमाटर वाले प्लान को लागू करने पर विचार कर रही है.

जमाखोरी भी है वजह

 

प्याज के दाम मौसम की मार के कारण हुई कम पैदावार के कारण तो बढ़ ही रहे हैं. लेकिन इसके पीछे एक और बड़ा कारण जमाखोरी भी है. अधिक कीमत पर प्याज बेचने के लिए कई लोगों ने इसका स्टॉक जमा करके रखा है.

क्या है सरकार का प्लानजब कुछ महीने पहले टमाटर के दाम बढ़ने के कारण वह कई किचन से बाहर हो गए थे. केवल किचन का बजट नहीं बल्कि टमाटरों के बढ़े दाम से देश की महंगाई पर भी असर हुआ था तब सरकार ने इसे कम दाम में बेचा था.

जिन राज्यों में फसल ज्यादा थी वहां से लाकर न्यूनतम मूल्य पर सरकार ने टमाटरों को बेचकर लोगों को राहत दी थी. अब भी इसी प्लान पर काम किया जा रहा है. जिन राज्यों में प्याज की अधिक पैदावार के कारण दाम नहीं बढ़े हैं. वहां से प्याज मंगवाकर कम दाम में बेचा जाएगा.

2 लाख टन प्याज खरीदेगी सरकार

हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों से प्याज का स्टॉक मंगवाया गया है. सरकार ने इस सीजन के लिए प्याज का बफर स्टॉक पांच लाख टन रखा था. जिसमें से 2 लाख टन बेचा जा चुका है. इसलिए अब सरकार दूसरे राज्यों से और 2 लाख टन प्याज खरीदने की तैयारी कर रही हैप्याज का इस्तेमाल किचन में रोजाना होता है. इसके दाम बढ़ने के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है. दिल्ली के कुछ इलाकों में प्याज की कीमत 90 रुपये पार तक जा चुकी है. व्यापारियों ने प्याज के दाम के लिए कहा है कि ये 100 रुपये पार जा सकते हैं

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular