Gangster Sukha killed In Canda: कनाडा में गैंगस्टर सुखदोल सिंह उर्फ सुक्खा दुनकी सुखा दुनिके की अज्ञात हमलावरों हत्या किए जाने की खबर आ रही है. सुक्खा NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. वह आतंकवादी अर्शदीप डाला का करीबी सहयोगी था. सुक्खा पर 18 से ज्यादा मामले दर्ज है. रिपोर्टों के मुताबिक सुक्खा की विन्निपेग क्षेत्र में उसके प्रतिद्वंद्वियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
दुनिके जो पंजाब के मोगा का रहने वाला था, खालिस्तान टाइगर फोर्स के नामित आतंकवादी अर्श दल्ला का करीबी सहयोगी था, इस साल जून में प्रतिद्वंद्वियों द्वारा आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से दोनों संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे थे.




