iPhone 15 Launch Date: एप्पल के प्रॉडक्ट के लिए लोगों की दीवानगी काफी देखने को मिलती है. भारत में आईफोन को लेकर भी काफी क्रेज देखने को मिलता है. अब तक एप्पल की ओर से आईफोन की 14 सीरीज तक लॉन्च की जा चुकी है. वहीं अब इस सीरीज का आईफोन 15 जल्द ही लॉन्च होने वाला है. ऐसे में लॉन्च से पहले ही लोग इसकी कीमत के बारे में भी जानना चाहते हैं.
आईफोन 15 एप्पल की ओर से 12 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा. लोग आईफोन 15 के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब आईफोन 15 की कीमतों पर कयास लगने भी शुरू हो गए हैं और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर भारत में आईफोन 15 की कीमत कितनी हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं.
आईफोन 15
अगर आईफोन के पिछले मॉडल्स को देखा जाए तो भारत में आईफोन लॉन्च होने के साथ ही उसके बेस मॉडल की कीमतों की शुरुआत ही 40-50 हजार रुपये से होती है. ऐसे में इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि आईफोन 15 इस कीमत से सस्ता तो बिल्कुल भी नहीं होगा. वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस बार आईफोन के बेस मॉडल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है. हालांकि आईफोन की असल कीमत क्या होगी, वो आईफोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी.एप्पल
फिलहाल iPhone 14 (128 GB) की कीमत 79,999 रुपये है. वहीं ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर यही फोन डिस्काउंट के बाद करीब 66 हजार रुपये तक भी मिल रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आईफोन 15 की शुरुआती कीमत 70 हजार रुपये से ज्यादा ही हो सकती है. उम्मीद की जा रही है की Apple iPhone 15 में 128GB, 256GB, 512GB और 1TB वेरिएंट शामिल हो सकते हैं.




