Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeकारोबारपीएफ खाताधारक 31 अगस्त से पहले कर लें ये काम, नहीं तो...

पीएफ खाताधारक 31 अगस्त से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगा ब्याज का नुकसान

EPFO News: भविष्य निधि खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। अगस्त के अंत तक पीएफ अकाउंट में ब्याज जमा होना शुरू हो जाएगा। EPFO वित्त वर्ष के लिए 8.15 फीसदी ब्याज दे रहा है। लेकिन क्या आपके खाते में सब कुछ ठीक है? क्या ब्याज की रकम आपको मिलेगी? कर्मचारियों के लिए 31 अगस्त तक का समय बेहद महत्वपूर्ण है। अगर पीएफ खाते में विवरण मेल नहीं खाते हैं, तो ब्याज राशि से वंचित हो सकते हैं।

ईपीएफओ के अनुसार, अगस्त के अंत तक खाते में ब्याज रकम जमा होना शुरू हो जाएगी। अगर आप ब्याज का लाभ उठाना चाहते हैं तो चेक कर लें कि खाता आधार कार्ड से लिंक है या नहीं। यदि UAN खाते की आधार से सीडिंग नहीं है, तो पैसे पीएफ खाते में नहीं आएगा। सरकार ने सत्यापन और सीडिंग अनिवार्य कर दी है।

ईपीएफओ सदस्यों को पीएफ में जमा राशि पर ब्याज के लिए यूएएन नंबर को आधार नंबर से लिंक करना होगा। जिनके अकाउंट पहले से लिंक हैं। उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि जिन कर्मचारियों ने नए खाते खोले हैं या अकाउंट के डिटेल्स में कोई बदलाव है। उन्हें आधार अपडेट करना होगा।

 

कैसे लिंक करें?

 

ईपीएफओ सदस्य अपने आधार को यूएएन के साथ ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं।

सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं। फिर लॉगइन करें और खाते पर जाएं।

2. मैनेज मेन्यू के अंतर्गत केवाईसी पर क्लिक करें।

3. आधार विकल्प चुनें और अपना विवरण दर्ज करें। इसके बाद सेव पर क्लिक करें।

4. आधार को यूआईडीएआई डेटा का उपयोग करके वेरिफाइड किया जाएगा।

5. केवाईसी पूरी होने के बाद आधार को ईपीएफ खाते से लिंक कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular