Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयइस ऑफिस में मिलता है बिस्तर और तकिया, लंच के बाद चादर...

इस ऑफिस में मिलता है बिस्तर और तकिया, लंच के बाद चादर तानकर सोते है कर्मचारी; लोग ढूंढ रहे कंपनी का पता!

Employees sleep at office video: सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ नया वायरल और ट्रेंड होता रहता है. हाल ही में बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें एक ऑफिस के कर्मचारियों को बाकायदा दफ्तर में ही चादर तानकर सोते देखा जा रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट पर अपना अधिकांश टाइम बिताने वाली जनता पूछ रही है कि, आखिर ये ऑफिस है कौन सा? दरअसल कई बार तबियत ठीक न होने या थकान होने या फिर बीती रात किसी वजह से न सो पाने के कारण, अचानक ऑफिस में झपकी लग जाती है या मौका मिला तो लोग जरा देर के लिए ऑफिस डेस्क पर ही सिर झुकाकर रेस्ट कर लेते हैं. हालांकि इस पर भी उन्हें किसी न किसी सहकर्मी का ताना सुनने को मिल ही जाता है. पर यहां जिस दफ्तर का वीडियो वायरल हो रहा है, वहां किसी को रिपोर्टिंग मैनेजर, एचआर डिपार्टमेंट या बॉस किसी की कोई टेंशन नहीं है इसलिए सारे के सारे आराम से चादर तानकर सो रहे हैंजब तक जीवन है कुछ न कुछ लगा रहता है. ऐसे में आप चाहे भले ही कहीं पर भी काम करते हों, ऑफिस की तमाम पॉलिटिक्स और चिंता को कुछ वक्त के लिए भूलकर आप भी इस मस्त वीडियो को जरूर देखिए

तो देखा कैसे 9 सेकेंड का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

कहां का है ये वीडियो?

आपको बताते चलें कि ये परंपरा और प्रथा जापान में है. जहां अधिकांश दफ्तर चाहे वो सरकारी हों या प्राइवेट वहां इस तरह की सुविधा ऑफिस स्टाफ को दी जाती है. इसके तहत आप ऑफिस में ही सोने के लिए एक घंटे का ब्रेक ले सकते हैं. ऑफिस में सो रहे कर्मचारियों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इस पहल की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular