Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की महत्वपूर्ण सेवाएं 181 पर भी

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की महत्वपूर्ण सेवाएं 181 पर भी

भोपाल : रविवार, जुलाई 9, 2023

सीएम जनसेवा के तहत दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाएं में मध्यप्रदेश के नागरिक सीएम हेल्पलाइन 181 पर एक कॉल के माध्यम से मूल निवासी व आय-प्रमाणपत्र और खसरा, खतौनी बी-1, एवं नक्शा की नकल अप्रमाणित प्रति नि:शुल्क अपने व्हॉटसएप नम्बर पर तत्काल प्राप्त कर सकते है।

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के तहत सेवा मात्र 10 रूपये में उपलब्ध कराई जा सकती है। उनमें लोकसेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाइन, एमपी भू-लेख के माध्यम से ली जाने वाली सेवाएँ, खसरा, खतौनी बी-1, नक्शा की प्रमाणित प्रति एवं भू-अधिकार पुस्तिका के लिए 30 रूपये प्रथम पृष्ठ व अतिरिक्त पृष्ठ 15 रूपये के स्थान पर सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर मात्र 10 रूपये प्रति पृष्ठ घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इन कार्यो के लिए कोई दस्तावेज देना नहीं होगा। स्थानीय निवास प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र के लिए मोबाइल नॅबर का अधार से लिंक होना अनिवार्य है। सीएम जनसेवा के तहत हितलाभ एवं स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में समारोह आयोजित कर जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्र तथा अभियान में शामिल 38 योजनाओं का हितलाभ संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किया जाए।

 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular