Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारटंटाया मामा योजना अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार में...

टंटाया मामा योजना अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार में मददगार

भोपाल : रविवार, जुलाई 9, 2023

अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र नागरिकों के लिए मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त विकास निगम द्वारा टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक स्वरोजगार परियोजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के 18 से 55 वर्ष तक की आयु के ऐसे सदस्य जो साक्षर हैं तथा आयकर दाता नहीं हैं, उन्हें योजना अन्तर्गत बैंक के माध्यम से सेवा इकाई एवं खुदरा व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत ब्याज अनुदान वितरित, शेष ऋण पर 7 प्रतिशत की दर से अधिकतम पांच वर्षो तक नियमित रूप से ऋण भुगतान की शर्त पर दिया जाएगा।

आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल samsat.mponline.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात आदिवासी वित विकास निगम पर क्लिक करके योजना का ऑनलाईन आवेदन करना होता है। विस्तृत जानकारी के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग कार्यालय, आदिवासी वित्त विकास निगम कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular