Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeकारोबारएक साल में पूंजी दोगुनी, राइट्स इश्यू की घोषणा होते ही शिप...

एक साल में पूंजी दोगुनी, राइट्स इश्यू की घोषणा होते ही शिप कंपनी के शेयर बने रॉकेट!

नई दिल्ली: शेयर बाजार में निवेश कर कमाई करने के लिए जरूरी है कि आप उन कंपनियों के शेयरों पर दांव खेलें जिनके कारोबार और मुनाफे में आने वाले समय में अच्छी ग्रोथ आने की उम्मीद हो. अगर बात सीकोस्ट शिपिंग सर्विसेज की करें तो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 7 जुलाई को मीटिंग करने का फैसला किया है. Seacost Shipping की इस मीटिंग में राइटस इश्यू और इससे संबंधित मामलों पर विचार किया जाएगा. सीकोस्ट शिपिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में राइट्स इश्यू के प्राइस, डेट, साइज आदि पर चर्चा की जाएगी.

सीकोस्ट शिपिंग ने योग्य शेयरधारकों को राइट्स इश्यू के जरिए ₹1 फेस वैल्यू के शेयर जारी करने का फैसला किया है. Seacost shipping अपने ₹49 करोड़ तक के राइट्स इश्यू जारी कर सकती है. राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा सीकोस्ट शिपिंग जल्द कर सकती है.

गुरुवार को सीकोस्ट शॉपिंग के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह चार रुपए के लेवल पर पहुंच गए. अगर बात शुक्रवार के शुरुआती कारोबार की करें तो सीकोस्ट शिपिंग के शेयरों में करीब 5 फ़ीसदी की तेजी थी और यह ₹4.05 पर कामकाज कर रहे थे.

पिछले 5 दिन में सीकोस्ट शॉपिंग के शेयरों में करीब 5 की तेजी आई है जबकि 1 महीने में सीकोस्ट शॉपिंग के शेयरों ने निवेशकों का चार फीसदी का नुकसान कर दिया है. इस साल 31 मार्च को सीकोस्ट शिपिंग के शेयर 2.2 रुपए के लेवल पर थे जहां से निवेशकों की पूंजी तकरीबन दोगुनी हो चुकी है. 1 साल पहले 29 जुलाई 2022 को सी कोस्ट शिपिंग के शेयर 2.10 रुपए के लेवल पर थे जहां से अब तक निवेशकों की पूंजी दोगुनी हो चुकी है. 13 अप्रैल 2020 को सीकोस्ट शिपिंग के शेयर 1.3 रुपए से चलना शुरू हुए थे जिसमें निवेशकों की पूंजी करीब तीन गुना हो चुकी है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular