नई दिल्ली: पिछले 1 साल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों ने निवेशकों को 152 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश कर कमाई करना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि पिछले 1 साल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में म्यूचुअल फंड का इंटरेस्ट काफी बढ़ा है. म्यूच्यूअल फंड ने अपनी 71 अलग-अलग स्कीम में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को शामिल किया है और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में म्यूचुअल फंड का कुल निवेश 1559 करोड़ रुपए को पार कर गया है.
बुधवार को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर ₹80 के लेवल को छू गए थे. अगर बात पिछले 5 दिन के कारोबार की करें तो 23 जून को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर ₹76 के लेवल पर थे जिन्होंने बुधवार तक निवेशकों को 5 फीसदी का रिटर्न दे दिया है. पिछले 1 महीने में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में 10 फ़ीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है.
इस साल 28 मार्च को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर ₹52 के लेवल पर थे जहां से अब तक निवेशकों को 50 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है. अगर बात 1 साल पहले 28 जून 2022 की करें तो आईडीएफसी बैंक के शेयर ₹32 के लेवल पर थे जहां से अब तक निवेशकों की पूंजी में 152 फीसदी का इजाफा हो चुका है.22 मई 2020 को आईडीएफसी बैंक के शेयर ने ₹19 का निचला स्तर छू लिया था. इससे पहले 3 अप्रैल 2020 को भी आईडीएफसी बैंक के शेयरों का यही भाव था.




