Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeकारोबारसद्गुरु के पास हैं दुकाती-बीएमडबल्यू की लग्ज़री बाइक, फरारी-मर्सिडीज की लग्ज़री कार,...

सद्गुरु के पास हैं दुकाती-बीएमडबल्यू की लग्ज़री बाइक, फरारी-मर्सिडीज की लग्ज़री कार, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली: सद्गुरु के नाम से मशहूर जग्गी वासुदेव एक आध्यात्मिक गुरु हैं. सद्गुरु एक इंडियन योगी, मिस्टिक और लेखक भी रहे हैं. सद्गुरु ने ईशा फाउंडेशन की स्थापना की है. यह एक non-profit ऑर्गेनाइजेशन है जो योगा प्रोग्राम, सोशल आउटरीच इनिशिएटिव और पर्यावरण से जुड़े इनिशिएटिव लेती है. सद्गुरु जग्गी वासुदेव इनर ट्रांसफॉर्मेशन, स्पिरिचुअलिटी और प्रकृति के साथ तालमेल से रहने के महत्व आदि के बारे में भी बताते हैं.

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने आदि योगी, इनर इंजीनियरिंग और डेथ: एन इनसाइड स्टोरी जैसी कई किताबें भी लिखी हैं. सद्गुरु के देश में लाखों फैन और फोलोवर हैं और दुनिया भर के लोगों उन्हें स्प्रिचुअल लीडर की तरह मानते हैं.

65 साल के सद्गुरु जग्गी वासुदेव के पास $50 मिलियन की संपत्ति है. सद्गुरु जग्गी वासुदेव लग्जरी कार और बाइक के शौकीन हैं. उनके कलेक्शन में मर्सिडीज़ बेंज एएमजी, टोयोटा FZ क्रूजर, हमर और फेरारी जैसी लग्जरी कारें हैं. सद्गुरु पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कदम उठा चुके हैं और रैली फॉर रिवर्स, कावेरी कॉलिंग, प्रोजेक्ट ग्रीन हैंड जैसे कई कार्यक्रम चलाते हैं.

सद्गुरु के पास मौजूद मर्सिडीज बेंज g63 एएमजी की कीमत $1.5 लाख है. रैली फॉर रिवर्स प्रोग्राम में सदगुरु इस कार को चलाते हुए देखे गए थे. उन्होंने कन्याकुमारी से हरिद्वार तक अपनी mercedes-benz में यात्रा की थी. सद्गुरु जग्गी वासुदेव के पास अमेरिकन एसयूवी हमर भी है. सदगुरु को हाल में एक फेरारी के साथ भी देखा गया है.

सतगुरु के पास बीएमडब्ल्यू की बाइक K 1600 GT है जिसकी कीमत 30 लाख है. सद्गुरु के पास Ducati की मल्टीस्ट्राड़ा 1260 बाइक है जिसकी कीमत ₹22 लाख है. इसके साथ ही सद्गुरु को एक बार बाबा रामदेव के साथ दुकाती स्क्रैंबलर पर देखा गया था जिसकी कीमत ₹11 लाख है.

सद्गुरु ईशा फाउंडेशन नाम की एक संस्था चलाते हैं. ईशा फाउंडेशन के लिए कोयंबटूर के वेल्लीनगिरी माउंटेंस पर जमीन खरीदी गई है. साल 1994 में सदगुरु ने यहां ईशा योगा सेंटर बनाया था. सद्गुरु जग्गी वसुदेव की आमदनी का प्राथमिक स्रोत ईशा फाउंडेशन से आने वाली कमाई है. सद्गुरु के पास कई वाच भी हैं.सद्गुरु कई बार विंटेज विक्टोरिनोक्स स्विस आर्मी वॉच पहने देखे जाते हैं. इसके साथ ही उनके पास स्विट्जरलैंड में बनी हुई कर्तियार पाशा सी टाइमर वाच भी है. यह सभी लग्जरी वाच हैं और इनकी कीमत लाखों में है. ईशा फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि सद्गुरु को यह सभी घड़ियां गिफ्ट में मिली हैं. सदगुरु के कारों के काफिले में अमेरिकी हमर भी शामिल है इसकी कीमत $55000 है. सद्गुरु के कारों के काफिले में टोयोटा FZ क्रूजर भी शामिल है जिसकी कीमत करीब $33000 है

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular