Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 5 महीने में 391 किसानों ने की आत्महत्या,...

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 5 महीने में 391 किसानों ने की आत्महत्या, हर रोज 3 किसान लगा रहे मौत को गले

Farmers Suicide: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा से चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. हर दिन औसतन तीन किसान अपनी जान दे रहे हैं. पिछले पांच महीनों में मराठवाड़ा में 391 किसानों ने आत्महत्या कर ली है.

मराठवाड़ा में पिछले कुछ दिनों से किसानों की आत्महत्या के मामले में इजाफा हुआ है. किसानों की आत्महत्या के सबसे ज्यादा मामले बीड जिले से आए हैं. बीड में 98 किसानों ने इस महीने अपनी जान ले ली.

किस जिले में कितनी आत्महत्याएं?

छत्रपति संभाजीनगर- 50
जालना- 25
परभणी- 32
हिंगोली- 13
नांदेड़- 65
बीड- 98
लातूर- 28

बीते साल 1023 किसानों ने दी थी जान

मराठवाड़ा का मराठवाड़ा क्षेत्र का रिकॉर्ड किसानों के लिहाज से बीते कई सालों से खराब रहा है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मराठवाड़ा में साल 2022 में 1023 किसानों ने अपनी जान ले ली थी. इसी साल जनवरी में औरंगाबाद के डिवीजनल कमिश्रनर कार्यालय ने ये जानकारी दी थी. डिवीजनल कमिश्नर ने बताया था कि 2001 से 2022 के दौरान क्षेत्र में 14431 किसान खुदकुशी कर चुके हैं.

धारासिव- 80

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular