नई दिल्ली: इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कारोबार की दिग्गज कंपनी जी आर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 1086 करोड़ रुपए का एक प्रोजेक्ट मिला है. जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कासगंज बाईपास से लेकर चंदन नगर सेक्शन तक नेशनल हाईवे का काम करने जा रही है. यह आर्डर 2 साल के अंदर पूरा किया जाना है. जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट का मार्केट कैप 12500 करोड़ रुपए है. GR इंफ्रा का पिछले वित्त वर्ष में नेट सेल्स में 3 फीसद वृद्धि हुई है जबकि नेट प्रॉफिट 41 फ़ीसदी बढ़ गया है.
अगर बात पूरे वित्त वर्ष की करें तो GR Infra की कुल बिक्री में 12 फ़ीसदी से अधिक की तेजी आई है जबकि प्रॉफिट 74 फीसदी बढ़ गया है. जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट के पास 31 मार्च 2023 तक 19530 करोड़ रुपए के आर्डर हैं.
पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने ₹7900 करोड़ का ऑर्डर हासिल किया है. शुक्रवार को जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के शेयरों में दो फीसदी की तेजी थी और यह ₹1304 प्रति शेयर के लेवल तक पहुंच गए थे.
गर बात पिछले 5 दिन की करें तो जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट के शेयर 1252 रुपए के लेवल से 1280 रुपए को पार कर चुके हैं. जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट के शेयरों ने 52 हफ्ते के उच्च लेवल के रूप में ₹1446 और 52 हफ्ते के निचले स्तर के रूप में ₹930 का लेवल देखा है. सिर्फ 1 महीने में GR Infra के शेयर ने निवेशकों को 20 फीसदी का रिटर्न दिया है.
अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट के शेयरों पर नजर रख सकते हैं. बुधवार 17 मई से अब तक एक महीने में जीआर इंफ्रा के शेयरों ने अब तक निवेशकों को ₹200 का रिटर्न दिया है.
जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट के शेयरों ने 28 मार्च को ₹942 का निचला स्तर देखा था जिसके बाद से अब तक निवेशकों को ₹340 का बंपर रिटर्न मिल चुका है. सिर्फ 3 महीने में जीआर इंफ्रा ने निवेशकों को 40 फ़ीसदी का रिटर्न दिया है




