Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी के साथ तो शुरुआत नही हुई है पर बाजार सधी हुई शुरआत के साथ आगे बढ़ने में कामयाब हो पाया है. बैंक निफ्टी के 44,000 से ऊपर निकलने के बाद बाजार को सपोर्ट मिला है.
कैसी हुई बाजार की शुरुआत
आज भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी मिलेजुले कारोबार के साथ कारोबार करते दिखाई दिए हैं. जहां सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला है वहीं निफ्टी मामूली तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 27.68 अंक की गिरावट के साथ 63,115.48 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत करता देखा गया. वहीं एनएसई का निफ्टी 28.45 अंक या 0.15 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 18,744.60 के लेवल पर कारोबार शुरू कर पाया है.




