Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homeकारोबारपीएम मोदी ने शुरू की थी ये स्कीम, 10 लाख रुपये तक...

पीएम मोदी ने शुरू की थी ये स्कीम, 10 लाख रुपये तक का उठा सकते हैं फायदा, फटाफट जानिए योजना

मोदी सरकार में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं के जरिए लोगों को काफी लाभ भी मिलता है. वहीं मोदी सरकार में जारी योजनाओं के जरिए लोगों को काफी लाभ भी हासिल हो रहा है. साथ ही पीएम मोदी के जरिए शुरू की गई एक योजना ऐसी है, जिसके जरिए लोग अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं और फंड भी हासिल कर सकते हैं. इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है. इस स्कीम के तहत लोग 10 लाख रुपये तक का लोन उठा सकते हैं.

लोन अमाउंट
यह योजना 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई थी. इस योजना के तहत लोगों को बिजनेस के लिए लोन उपलब्ध करवाए जाते हैं. इस स्कीम में ‘शिशु’ के तहत लोगों को 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है. इसके अलावा ‘किशोर’ के तहत लोगों को 50 हजार रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध करवाया जाता है. वहीं 5 लाख से ज्यादा की लोन अमाउंट के लिए ‘तरुण’ को चुना जाता है. इसके तहत 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है.

लोन राशि
इस स्कीम के जरिए लोन लेकर लोग उद्यमी बनने की आकांक्षा को आगे बढ़ा सकते हैं. इससे छोटे कारोबारी अपने वित्त संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. साथ ही लोन की अमाउंट से लोग अपने बिजनेस को आगे भी बढ़ सकते हैं.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular