Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeकारोबारतीन साल में एक लाख के छह लाख बनाकर इस शेयर ने...

तीन साल में एक लाख के छह लाख बनाकर इस शेयर ने किया मालामाल! अब भी बचा है काफी दम

ई दिल्ली: शेयर बाजार में निवेश कर कमाई करना कौन नहीं चाहता. अगर आप भी शेयरों में निवेश से कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने सिर्फ 3 साल में निवेशकों को करीब 500 फीसदी का रिटर्न दिया है. मानकसिया लिमिटेड के शेयरों ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करने के बाद निवेशकों को बंपर डिविडेंड दिया है. करीब 1150 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली स्मॉलकैप स्टॉक ने निवेशकों को ₹3 प्रति शेयर का शानदार डिविडेंड देने का फैसला किया है. Manaksia Steel नाम की स्मॉल कैप कंपनी ने 3 साल की अवधि में निवेशकों को 500 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) देकर मालामाल कर दिया है.

मानक सिया ने हाल में ही मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इसके बाद मानकसिया लिमिटेड ने कहा है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दो रुपए फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 150 फीसदी प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है.

मानक सिया मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी है. पिछले 1 महीने में स्मॉल कैप मल्टीबैगर शेयर ने ₹136 से ₹176 का सफर तय किया है और निवेशकों को 30 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीने में मानक सिया स्टील ने ₹78 से ₹176 तक का सफर तय किया है और निवेशकों की पूंजी को सवा दोगुना कर दिया है.

सिर्फ 5 दिन की अवधि में मानकसिया लिमिटेड ने निवेशकों को 22 फ़ीसदी का रिटर्न दिया है और इसके शेयर ₹145 के लेवल से ₹176 को पार कर चुके हैं. अगर बात 8 मई 2023 की करें तो मानकसिया के शेयर ₹132 के लेवल पर थे जहां से अब तक निवेशकों को ₹44 प्रति शेयर की कमाई हो चुकी है.

पिछले साल 5 दिसंबर 2022 को मानकसिया लिमिटेड (Manaksia Ltd) के शेयर ₹78 के लेवल पर थे जो अब तक निवेशकों को 125 फीसदी का Multibagger रिटर्न दे चुके हैं.20 जून 2022 को मानकसिया लिमिटेड के शेयर ₹9 के वहां से अब तक निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न हासिल हो चुका है. अगर बात पिछले 5 साल की करें तो इस अवधि में मानकसिया लिमिटेड के शेयरों ने निवेशकों की पूंजी दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है. मानकसिया के शेयर 57 रुपए के लेवल से पांच साल में 176 रुपए पर पहुंच चुके हैं.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular