Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारसिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें : पर्यावरण मंत्री श्री डंग

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें : पर्यावरण मंत्री श्री डंग

पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है। आम नागरिक इसका उपयोग नहीं करें। सामान लाने-ले जाने के लिये सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करें। मंत्री श्री डंग नगरपालिका परिषद बालाघाट में “मिशन लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर इन्वायरमेंट” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केन्द्र सरकार द्वारा पर्यावरण के समग्र संरक्षण के लिये “मिशन लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर इन्वायरमेंट” शुरू किया गया है।

मंत्री श्री डंग ने नागरिकों से पर्यावरण-संरक्षण के प्रति जन-जागृति बढ़ाने की अपील की। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर आम नागरिकों को कपड़े के थैलों का वितरण भी किया। अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बालाघाट श्री रामकिशोर कावरे और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular