राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम पर विधिवत मुहर लगेगी। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 9-10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। उधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन 21 सितंबर को होगा। पार्टी ने अभी इसके लिए नामों का चयन नहीं किया है। हालांकि इसके कई दावेदार हैं। इनमें भूदेव चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दिकी, उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक के नाम शामिल हैं। जगदानंद सिंह को फिर से कमान देने पर भी विचार किया जा रहा है। लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम लोगों की सेवा करने और पार्टी संगठन को ताकत देने के लिए काम करने को कहा। वे बुधवार को पार्टी के प्रदेश दफ्तर में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार है और यह बेहतर ढंग से चल रही है। हमें इसमें सहयोगी की भूमिका निभानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयमित रहने और उकसावे वाली कार्रवाई से दूर रहने की भी नसीहत दी। कहा- विरोधियों की कोई साजिश इस बार कामयाब नहीं होने देना है। लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम लोगों की सेवा करने और पार्टी संगठन को ताकत देने के लिए काम करने को कहा। वे बुधवार को पार्टी के प्रदेश दफ्तर में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार है और यह बेहतर ढंग से चल रही है। हमें इसमें सहयोगी की भूमिका निभानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयमित रहने और उकसावे वाली कार्रवाई से दूर रहने की भी नसीहत दी। कहा- विरोधियों की कोई साजिश इस बार कामयाब नहीं होने देना है। इसके बाद लालू ने वरीय पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर बैठक की। उन्होंने सबसे अधिवेशन की तैयारियों की पूरी जानकारी ली। अधिवेशन में कई प्रदेश के लोगों को आना है, लिहाजा लालू प्रसाद इसको लेकर बेहद सतर्क हैं। उन्होंने सबके रहने, खाने-पीने, वाहनों की व्यवस्था की एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने की विशेष ताकीद की। उधर, पार्टी दफ्तर में लालू प्रसाद के आने की खबर से ही वहां भारी भीड़ जमा हो गयी। भीड़ धीरे-धीरे बढ़ती गयी। इसके बाद लोगों का प्रवेश रोकना पड़ा। हालांकि तबतक बड़ी संख्या में लोग अंदर आ चुके थे। हालांकि लालू प्रसाद ने मुस्कुराकर और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। लालू प्रसाद राजद दफ्तर में लगभग सवा घंटे रुके। लालू प्रसाद के साथ बैठक में तेजस्वी यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दिकी, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, तनवीर हसन, चितरंजन गगन मौजूद थे। लालू यादव 11 जून के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। 11 जून को लालू प्रसाद अपने जन्मदिन समारोह के अवसर पर राजद दफ्तर आए थे। इसी दिन उन्होंने प्रदेश दफ्तर में लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया था।




