UP News Live Updates: पढ़ें यूपी की 6 सितंबर की खास खबरें। जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम और आज क्या रहेगा सोना-चांदी का भाव, मौसम का कैसा होगा हाल और अन्य छोटी-बड़ी खबरें पढ़ें लाइव।
UP News Live: लखनऊ स्थित लोकभवन में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। इस बैठक में 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई। नगर विकास के 12 प्रस्ताव पास हुए, 4 नए नगर पंचायत को मंजूरी मिली है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गोला से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार की सुबह विधायक लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ के लिए मीटिंग में निकले थे। सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के हिन्द हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया।
राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना सूईट में अग्निकांड में सोमवार को 4 लोगों की जान चली गई। इसके बाद होटल लेवाना सुइट्स को सील करने के निर्देश दिए गए। जल्द ही इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। कहा जा रहा है कि जल्द ही होटल की बिल्डिंग पर बुल्डोजर चलेगा। दरअसल, इस होटल का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था। लेवाना सूईट के साथ ही लखनऊ के अन्य अवैध होटल भी मंगलवार से सील किए जाएंगे। कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने एलडीए को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए लेवाना को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है।
यूपी में छोटे उद्योग लगाने वालों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को नई एमएसएमई नीति को मंजूरी दे सकती है। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को 11 बजे कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है।
Tue, 06 Sep 2022 10:23 AM
लखीमपुर के गोला से 5 बार विधायक रहे अरविंद गिरी का चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से निधन
उत्तर प्रदेश के खीमपुर खीरी के गोला से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार की सुबह विधायक लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ के लिए मीटिंग में निकले थे। सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
Tue, 06 Sep 2022 10:22 AM
चलती ट्रेन में तबीयत बिगड़ी तो सीधे डॉक्टर को जाएगा मैसेजअगर चलती ट्रेन में किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में बीमार शख्स को इलाज मुहैया कराने के लिए रेलवे ने अपनी व्यवस्था में बदलाव किया है। अब ट्रेन में किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर कंट्रोल का मैसेज स्टेशन मास्टर की जगह सीधे संबंधित डॉक्टर को भेजा जाएगा।
प्रभात गुप्ता हत्याकांड की सुनवाई आज लखनऊ हाईकोर्ट के एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी। जस्टिस रमेश सिन्हा और रेनू अग्रवाल की डबल बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी आरोपी हैं। इसके पहले 22 अगस्त को इस मामले की सुनवाई होनी थी लेकिन टेनी ने केस को लखनऊ खंडपीठ से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की मांग कर दी थी। इसके बाद सुनवाई टल गई थी।
लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़े जाने का विवाद एक बार फिर खड़ा करने की कोशिश है। अब एक महिला ने पुलिस और गार्डों की नज़र से बचकर मॉल में नमाज पढ़ी।
आगरा किला के इतिहास में अब मुगलों के अलावा छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह का भी प्रभाव सुनने को मिलेगा। साथ ही लोधी और राजपूत वंश के किले से रहे रिश्ते को भी सुनाया जाएगा।
Tue, 06 Sep 2022 08:38 AM
यूपी के सभी जिलों में 3 दिन चलेगा अभियान, होटल-मॉल-स्कूलों की होगी जांच
राजधानी लखनऊ के लग्जरी होटल लेवाना सूईट में लगी आग से सबक लेते हुए सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में होटलों, मॉल और स्कूलों की जांच का आदेश दिया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को ट्विटर पर पूरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शिक्षा मॉडल छाया रहा। ट्विटर पर सुबह से ही #UpYogiShikshaModel ने ट्रेंड करना शुरू कर दिया।
यूपी में छोटे उद्योग लगाने वालों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को नई एमएसएमई नीति को मंंजूरी दे सकती है। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को 11 बजे कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है।




