Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeकारोबार50 रुपये के करीब पहुंचा इस IPO का प्रीमियम, हो सकती है...

50 रुपये के करीब पहुंचा इस IPO का प्रीमियम, हो सकती है जबर्दस्त लिस्टिंग

करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद मार्केट में नया आईपीओ आया। यह सिरमा एसजीएस (Syrma SGS) का आईपीओ है। सिरमा एसजीएस का आईपीओ 12 अगस्त को ओपन हुआ और 18 अगस्त को इसका सब्सक्रिप्शन बंद हो गया। 840 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह आईपीओ 32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस पब्लिक इश्यू का रिटेल कोटा 5.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। ग्रे मार्केट में भी सिरमा एसजीएस का आईपीओ जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहा है। कंपनी के आईपीओ का प्रीमियम ग्रे मार्केट में बढ़कर 48 रुपये पर पहुंच गया है। 20 रुपये से बढ़कर 48 रुपये पर पहुंचा ग्रे मार्केट प्रीमियम
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में शुक्रवार को सिरमा एसजीएस के आईपीओ का प्रीमियम बढ़कर 48 रुपये हो गया। कंपनी के शेयरों का प्रीमियम गुरुवार को 36 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी के आईपीओ का प्रीमियम शुक्रवार को 12 रुपये बढ़ गया है। उनका कहना है कि सेकेंडरी मार्केट के मजबूत सेंटीमेंट के कारण ग्रे मार्केट में सिरमा एसजीएस का प्रीमियम लगातार बढ़ रहा है। ग्रे मार्केट में सिरमा एसजीएस का प्रीमियम 20 रुपये से बढ़कर 48 रुपये पर पहुंचा है।स्टॉक मार्केट में हो सकती है जबरदस्त लिस्टिंग
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि सिरमा एसजीएस के शेयरों की लिस्टिंग मार्केट में अच्छे प्रीमियम पर हो सकती है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम 48 रुपये है। अगर कंपनी के शेयर 220 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं तो कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में 268 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं। यानी, कंपनी के शेयर प्राइस बैंड से करीब 22 पर्सेंट हाई पर लिस्ट हो सकते हैं। सिरमा एसजीएस के आईपीओ के अलॉटमेंट की टेंटेटिव डेट 23 अगस्त 2022 है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular