Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयथाइलैंड की सीमा पर होटल में लगी भीषण आग, 19 लोगों की...

थाइलैंड की सीमा पर होटल में लगी भीषण आग, 19 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 60 से अधिक घायल

Cambodia Fire: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर एक होटल के कैसीनो परिसर में भीषण आग लग गई। घटना में 19 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, थाईलैंड की सीमा से लगे शहर पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसीनो में लगी आग के बाद कई लोग लापता हैं।

 

कंबोडियाई अधिकारियों से आपातकालीन कॉल का जवाब देने वाले थाई बचावकर्ताओं के अनुसार, बचने के लिए कुछ लोगों ने होटल की खिड़कियों से नीचे छलांग लगा दी, जिससे कुछ लोगों की मौत और घायल होने की खबर है।

अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लगभग 700 थाई नागरिकों को बचाया गया और थाईलैंड के अस्पतालों में भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular