Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को...

श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो । श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में बताया है कि इन मछुआरों को बुधवार को उत्तरी जाफना जिले में वेट्टीलाइकेरनी के तट पर गिरफ्तार किया गया।
बयान में कहा गया है कि उन्हें वर्तमान में कांकेसंथुराई मत्स्य बंदरगाह पर हिरासत में रखा गया है। बयान के अनुसार श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में नौका से अवैध रूप से मछली पकड़ने के चलन को रोकने के लिए गश्त और अभियान बढ़ा दिया है।
श्रीलंका की नौसेना ने 264 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और इस साल मछली पकड़ने की 36 नौकाएं भी जब्त की हैं। भारत और श्रीलंका के बीच कई उच्च स्तरीय वार्ताओं के बावजूद भारतीय मछुआरों द्वारा श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ना एक समस्या बना हुआ है। पूर्व में श्रीलंका की नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी और श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश की अवैध घटनाओं के आरोप में उनकी मछली पकड़ने की नौकाएं भी जब्त कर ली थीं। पाक जलडमरूमध्य एक संकरी पट्टी है जो तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करती है और यह दोनों देशों के लिए मछली पकड़ने के लिहाज से एक बेहतर स्थान है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular