Wednesday, June 3, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशस्व. श्री कैलाश सारंग की जयंती पर देशभर में मना मातृ-पितृ भक्ति...

स्व. श्री कैलाश सारंग की जयंती पर देशभर में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

विभिन्न जगहों पर लगे निःशुल्क चिकित्सा शिविर; एक पेड़ माँ के नाम तहत मंत्री श्री सारंग ने किया पौधारोपण
मंत्री श्री विश्वास सारंग ने वृद्धजनों के पांव पखारे; आरती उतारकर लिया आशीर्वाद
देशभर में सोशल मीडिया पर नं.1 पर ट्रेंड हुआ सारंग-मातृ-पितृ-भक्ति-दिवस
3 जून को स्व. श्री कैलाश सारंग की प्रतिमा का होगा अनावरण

भोपाल : मंगलवार, जून 2, 2026,

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के विभिन्न स्थानों में आयोजित मातृ-पितृ भक्ति दिवस एवं वृद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वृद्धजनों के पांव पखारे और उनकी आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही भोपाल सहित देशभर में वृद्धजनों का सम्मान, शीतल पेय वितरण, रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधारोपण सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों के जरिये स्व. श्री कैलाश सारंग को याद किया गया। सोशल मीडिया पर हैशटैग सारंग-मातृ-पितृ-भक्ति-दिवस देशभर में कई घंटो तक ट्रेंड में रहा। बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने माता-पिता व आस-पास के वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किये। मंत्री श्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में रहने वाले हर बुजुर्ग मेरे माता-पिता के समान हैं। उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

समाज में रहने वाले हर बुजुर्ग माता-पिता समान

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पूज्य पिताजी स्व. श्री कैलाश सारंग की पुण्यस्मृति में उनकी जयंती को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। समाज में रहने वाले हर बुजुर्ग हमारे माता-पिता के समान हैं। उनकी सेवा करना हमारा सनातन धर्म हमें सिखाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश, प्रभु श्रीराम एवं श्रवण कुमार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता की भक्ति देवों की भक्ति के समान है। उनका पूजन करने से समस्त देवों के पूजन का पुण्य प्राप्त हो जाता है।

भोपाल सहित देशभर में स्व. श्री सारंग की जयंती पर हुए कार्यक्रम

स्व. श्री कैलाश सारंग की जयंती को देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। भोपाल शहर सहित देशभर में सैकड़ों स्थानों पर शरबत वितरण, भोजन पैकेट वितरण, राशन, फल वितरण किया और वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। वहीं कई स्थानों पर स्व. श्री सारंग की स्मृति में वृक्षारोपण एवं चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया गया।

सोशल मीडिया पर देशभर में नं.1 पर ट्रेंड हुआ सारंग-मातृ-पितृ-भक्ति-दिवस

मंत्री श्री सारंग के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर हैशटैग सारंग-मातृ-पितृ-भक्ति-दिवस देशभर में कई घंटो तक ट्रेंड में रहा। युवाओं ने अपने माता-पिता एवं आस-पास के वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किये।

नरेला के समस्त वार्डों में वृद्धजनों का हुआ सम्मान

स्व. श्री कैलाश सारंग की जयंती पर नरेला विधानसभा के वार्ड 71 (स्वामी विवेकानंद चौराहा), वार्ड 39 एवं 40 (चाणक्यपुरी), वार्ड 59 (अन्ना नगर), वार्ड 58 (सर्जना पार्क), वार्ड 44 (हनुमान मंदिर, आचार्य नरेंद्र देव नगर), वार्ड 70 (पिंक टॉवर के सामने), वार्ड 69 एवं 41 (नर्मदा चौराहा) तथा वार्ड 36 (जैन मंदिर के पास, शंकराचार्य नगर) में मातृ-पितृ भक्ति दिवस एवं वृद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर वृद्धजनों का सम्मान किया गया। वहीं जयंती की पूर्व संध्या पर वार्ड 76 (खेड़ापति हनुमान मंदिर), वार्ड 79 (सरदार पटेल स्कूल), वार्ड 75 (केनरा बैंक के सामने करोंद), वार्ड 77 (शिव मंदिर पुलिस चौकी करोंद), वार्ड 78 (विश्वकर्मा नगर करोंद स्थित पानी की टंकी के पास) एवं वार्ड 37 (मरई माता मंदिर, द्वारका नगर) में वृद्धजनों का सम्मान किया गया।

3 जून को स्व. श्री कैलाश सारंग की प्रतिमा का होगा अनावरण

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि 3 जून को नरेला विधानसभा के वार्ड 38 स्थित कैलाश सारंग पार्क, एकतापुरी में सायं 7 बजे स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक एवं समाजजन सहभागी होंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular